Monday, November 07, 2011

लौट आ अब भी

दिल टूटता तो  है पर ना जाने क्यो टूटने की सी आवाज़ नही होती
आँखे होती है नम  ,फिर भी पूरी  दिल की अरदास नही होती
चाहतो को तलास  है एक तेरी,पर सुनाई इनको  अब तो  तेरी आवाज़ भी नही देती
खबर तो  तुझे है  के दिल मे  तेरी जगह क्या है,पर नज़ाने क्यो तुजे मोहब्बत मेरी  दिखाई नही देती
धड़कने धड़कती  तो है आज भी तेरा नाम लेकर,पर देने को पहचान साथ अब वो तेरी मुस्कान नही होती
खफा तू  यूँ भी ना हो,की धड़कने रुक सी जाए मेरी ,आवाज़  तू तो दे,पर साँसे ही कही  खो सी जाए मेरी
लौट कर  फिर  वही आवाज़ ही तेरी तेरे पास आए,हसे तुझ पर जब साथ मौत का मेरी पैगाम लाए
लौट आ अब भी की कही फिर देर ना हो जाए,तू तो तलास करे मुजको और हस्ती मेरी सुपूर्ते -खाक हो जाए
फिर भी चाहते मेरी तेरे साथ रहेगी,छेड़ेगी तुझी को और फिर भी तुझी से फिर प्यार करेगी
गर माफ़ कर सको  मुझे कभी तो चाहतो को मेरी लम्हात ही सही पर सीने से लगा लेना
रो लेना  दिल खोल कर तू  चाँद आँसू मेरे नाम के भी बहा लेना
फिर चाहतो को  उन्ही मेरी पहचान समझना,और हर एक तन्हाई मे भी मुझे दिल के  पास समझना
चाह कर  भी सायद एहसास मेरा ना तेरे साथ हो,फिर भी दिल से निकले हर एक अल्फ़ाज़ को मेरा पैगाम समझना
और वक़्त मिले कभी तो तुम भी पैगामो को मेरे सुपूर्ते अल्फ़ाज़ करना,
और फिर वजूद को मेरे बेवफा नही अंज़ामे बेवफ़ाई समझना.......