Friday, December 02, 2011

जिंदगी


जियुं उन यादो मैं कैसे जो कभी है हसीन और कभी अमावस की सी है रात घनेरि
करूँ सफ़र उन गलिओ मे कैसे जो खीचती है उन्ही सी यादो मे पहने रंग सुनहरे
भरोसा करूँ इस आज पर भी तो कैसे जो दिखता भी नही कुछ पहचाना सा
पहेली ज़िंदगी की सुल्जहाऊ भी तो कैसे जब दिखता है हर मंज़र अंजानी सी मधुशाला सा
यादो को उन मिटाउ भी तो कैसे जो रोके राह मेरी मेरे ही इंतजार मे खड़ी है
कैसे लगाऊ गले उस आज को जो उन्ही  यादो का थामे दामन मेरे ओर बढ़ी है
कैसे समझाऊ इस दिल को जो यादो को लिया आगोश मे सपने कल के सवारता है
दिल भरोसा खुद करे भी तो कैसे के जो वक़्त,वक़्त पर था ना साथ मेरे
वही वक़्त क्यो थामे दामन उसी कल का मेरी राहो मे खड़ा है
पहेली ये वो है जिस पर कभी किया ना था ऐतबार आज सामने मेरे खिलखिलती सी है
सुलझाने को दिखते तो है रास्ते कई पर पता ये भी नही के किस ओर मंज़िल मेरी है
समय की धूप मे उम्‍मीद का सांचा लिए  रास्ता तलासने बढ़े तो है कदम
पर ना जाने कब सुकून की वो मीठी बिन-मौसम बरसात सी होगी
कब आएगा वो लम्हा जब खड़ी ज़िंदगी फिर मेरे आगोश मे होगी
कब वो मेरी बेकल हसी सज़ी फिर से मेरे चेहरे पर होगी
कब फिर से दिल जेीने को कहेगा,बारीशो मे मन नाचने को कहेगा
मालूम ये भी है के कल या आज मे जीना मुझे किसी एक को ही होगा
पता ये भी नही के क्या फ़ैसला मेरा वाक़ई एक सच ही होगा
या होगा एक मीठा झूट, पहना जिसने सच्चाई का मुखौटा सा होगा
और फिर ऐसी सी ही अनगिनत पहेलियाँ मेरी ज़िंदगी ही बन जाएँगी
हासेंगी मुझी पर और फिर वक़्त बेवक़त मुझे ही सताएँगी
भरोसा खो चुका था जिस खुदा पर से ये दिल अपना
आज उसी खुदा पर ऐतबार करने को फ़िर से  करता है
शायद  उम्मीद  बची  यही  है एक के उस खुदा को तो सब सच-सच ही दिखता है