Friday, December 02, 2011

जिंदगी


जियुं उन यादो मैं कैसे जो कभी है हसीन और कभी अमावस की सी है रात घनेरि
करूँ सफ़र उन गलिओ मे कैसे जो खीचती है उन्ही सी यादो मे पहने रंग सुनहरे
भरोसा करूँ इस आज पर भी तो कैसे जो दिखता भी नही कुछ पहचाना सा
पहेली ज़िंदगी की सुल्जहाऊ भी तो कैसे जब दिखता है हर मंज़र अंजानी सी मधुशाला सा
यादो को उन मिटाउ भी तो कैसे जो रोके राह मेरी मेरे ही इंतजार मे खड़ी है
कैसे लगाऊ गले उस आज को जो उन्ही  यादो का थामे दामन मेरे ओर बढ़ी है
कैसे समझाऊ इस दिल को जो यादो को लिया आगोश मे सपने कल के सवारता है
दिल भरोसा खुद करे भी तो कैसे के जो वक़्त,वक़्त पर था ना साथ मेरे
वही वक़्त क्यो थामे दामन उसी कल का मेरी राहो मे खड़ा है
पहेली ये वो है जिस पर कभी किया ना था ऐतबार आज सामने मेरे खिलखिलती सी है
सुलझाने को दिखते तो है रास्ते कई पर पता ये भी नही के किस ओर मंज़िल मेरी है
समय की धूप मे उम्‍मीद का सांचा लिए  रास्ता तलासने बढ़े तो है कदम
पर ना जाने कब सुकून की वो मीठी बिन-मौसम बरसात सी होगी
कब आएगा वो लम्हा जब खड़ी ज़िंदगी फिर मेरे आगोश मे होगी
कब वो मेरी बेकल हसी सज़ी फिर से मेरे चेहरे पर होगी
कब फिर से दिल जेीने को कहेगा,बारीशो मे मन नाचने को कहेगा
मालूम ये भी है के कल या आज मे जीना मुझे किसी एक को ही होगा
पता ये भी नही के क्या फ़ैसला मेरा वाक़ई एक सच ही होगा
या होगा एक मीठा झूट, पहना जिसने सच्चाई का मुखौटा सा होगा
और फिर ऐसी सी ही अनगिनत पहेलियाँ मेरी ज़िंदगी ही बन जाएँगी
हासेंगी मुझी पर और फिर वक़्त बेवक़त मुझे ही सताएँगी
भरोसा खो चुका था जिस खुदा पर से ये दिल अपना
आज उसी खुदा पर ऐतबार करने को फ़िर से  करता है
शायद  उम्मीद  बची  यही  है एक के उस खुदा को तो सब सच-सच ही दिखता है

Wednesday, November 30, 2011

तुम ही हो



तेरे जाने का डर कुछ सताता सा है
हर घड़ी ना जाने क्यो दिल घबराता सा है
तुझे मान लिया है जिंदगी कुछ यूँ
की तेरे जाना मौत सा भी नज़र आता है

हस्ती मेरी का वजूद तुम ही हो
दिल मे बैठी है सूरत जो वो सूरत भी तुम ही हो
हर लम्हा तन्हाइए मे चहकता है जो फासना वो फसाना भी तुम ही हो
दिल की गहराइयो मे बसा है जो तराना वो तराना भी तुम ही हो

हर लम्हा करता है दिल इंतजार जिसका वो इंतज़ार भी तुम ही हो
दिन की पहली किरण मे दिखती है जो सूरत वो सूरत भी तुम ही हो,
तारो से घिरे आसमान मे दिखती है जो हक़ीक़त वो हक़ीक़त भी तुम्ही हो

हर एक आहट पर होता है जिसका एहसास वो एहसास भी तुम ही हो
हर एक सूरत मे आँखे ढूड़ती है चेहरा जिसका जो वो चेहरा भी तुम ही हो
हर एक खिलखिलाहट मे छिपा है जो संगीत जिसका वो संगीत भी तुम ही हो

खून के हर एक कतरे मे छिपा है प्यार जितना वो प्यार भी तुम ही हो
किसी के करीब से गुजरने पर होता है एहसास जिसका वो एहसास भी तुम ही हो
दिन काट काट करता हूँ इंतज़ार जिसका वो वो वक़्त भी तुम ही हो
सुबह से रात तक और फिर आने वाली सुबह के आगाज़ तक मे तुम ही हो


तुम ही हो अकेलेपन मे और तुम ही हो संगीत की सरगम मे
तुम ही हो दिन के उजालो मे और तुम ही हो रात के अंधेरो मे
तुम ही हो फिzअओ मे और तुम ही हो आरज़ू मे
तुम ही हो हकीकत मे और ख्वाबो में भी तुम ही हो


तुम खुश हो मैं  भी खुश हूँ
आँसू गिरे आँखो से तेरी तो आँखे नम मेरी भी थी 
छुप कर  उन असीम सन्नाटो मे दिल रोया मेरा भी है
ज़िंदगी के सफ़र की हर एक मंज़िल मे नाम तेरा ही सजाया है
दुआ है रब से यही ,गर हो तुम तो मैं भी हूँ
और गर तुम नही तो मैं भी ना हूँ


Thursday, November 24, 2011

मोहब्बत तुझी से करता है

दीवानगी मेरी कही हद से ही ना गुजर जाए  
वजूद मेरा कही वक़्त के साए तले गुमनामी मे ना खो जाए  
इंतज़ार दामन छोड़ वक़्त का साथ मेरे ही ना गुजर जाए  
मोहब्बत कही मेरी मंज़िल के बिना ही रुखसत जाहान से ना हो जाए  
लम्हा लम्हा साँसे भी यूँ तो अब खोती सी दिखती है,  
ओझल सी होती एक तेरी सूरत सी फिज़्आओ मे महक़ती है  
वक़्त को थामे हुए सान्सो मे मॅ यूँ के सूइयां वक़्त की दस्तक मौत की देती है  
रुसवाइयां तेरी चाँद की रात मे भी अंधेरा अमावस सा बयान करती है  
सूरज की हर किरण देख अकेलापन मेरा मुझ पर ही हसती है  
तेरे आने के एक जूट भरे एहसास में ही ज़िंदगी को थामे खड़ा हूँ मैं  
तू कह भी दे एक बार दिल से ज़रा की कर तू दीवाने इंतज़ार मेरा  
तेरे उसी बेनूर झूट मे भी जिंदगी गुज़ार लूँगा मैं  
तेरी सूरत को आँखो से ही दिल मे समा लूँगा मैं  
पर खफा कुछ यूँ है तू मुझसे,के आँसू भी मेरे तुझे सूखे से लगते है  
दिल मे तड़प्ता समुन्दर एहसासो का मेरे तुजे रेत का दरिया सा लगता है  
और हर एक अल्फ़ाज़ मेरा ना जाने क्यो तुझे एक नये झूट से सज़ा दिलचस्प खाका सा दिखता है  
पर देख पलट कर ऐ दिल मे मेरे बसने वाले की आशिक़ तेरा अब भी मोहब्बत तुझी से करता है  
सांसो मे बसाए खुसबू तेरी हर लम्हा पागलो सा गलिओ मे फिरता है  
टूट जाए दीवारे दिल की जिससे उसी दर्द को दबाए सीने मैं , तेरे ळिए ही हस्ता है  
पर भी ऐ मोहब्बत के खुदा मेरे देख तेरा आशिक मोहब्बत तुझी से करता है,मोहब्बत तुझी से करता है