Tuesday, October 25, 2011

मर कर भी हम जिएँगे


मंजिले है कई राहें भी कई हैं
सांसो मे छुपे तूफान मे ज़ोर तो अभी है
रुक भी जाए हम तो कभी मौसम के डर से
पर करे भी क्या ,जब इन सांसो पर भी ऐतबार सा नही है
दिल धड़कता तो है ,पर छिपी धड़कनो मे एक अनचाही नमी है
आँखो मे छिपे सपने तो कई , पर हर सपने का अंजाम तो वही है
जो छिपा है दिल की दीवारो मे उतर कर ,आंसमान की उछाएई से भी गहरी गहराइओ मे सिमट कर
फिर भी न जाने क्यो अब रहा ना  दिल पर ऐतबार ह्मे है 
बस अब यकी यही है खुद पर की  अंज़ामे ख्वाब को ताबीर हम करेंगे
रुक भी जाए धड़कने तो क्या ,वक़्त के एहसास मे हम जिएंगे
जिंदा ना हों तो क्या करोड़ो आँखो मे छिपे सपनो में हम जिएंगे
सांसो की गर्मी नही तो क्या ख़ुसी के आँसुओ मे छिपी ठंड को हम जिएंगे
फिर भी मर कर के भी जिंदगी के रंगो को हम चखेंगे
 ज़िद है खुद से यही की मुकम्मल जहाँ तो हम करेंगे
सादिया पड़ेंगी वो पैगाम जो ख्वाबो को जीकर हम लिखेंगे
 वादा यही है तुमसे की उस पैगाम के हर लफ्ज़ मे भी हम जिएंगे
 यकी यही है खुद पर की मर कर भी हम जिएँगे
वजूद ना लिखा दुनिया का ह्मने तो क्या...
पर वजूद उन अनगिनत खुसिओ हम ही अब लिखेंगे
पर यकीन करो मेरा की मर का भी हम जिएँगे,मर कर भी हम जिएँगे