Thursday, November 03, 2011

छुआ अभी कहा आसमान है


छुआ अभी कहा आसमान है कोई, छटा तो अभी तो सिर्फ़ मद्धम हवाओ का तूफान है 
पाई अभी कहा मंज़िल है कोई, अभी तो खुला सिर्फ़ मंज़िलो का द्वार है , 
मंज़िलो सुन लो ज़रा जो छिपा रखा दिल मे मैने एक नन्हा सा पैगाम है 
के रुक ना जाना कभी कही तुम मेरे इंतज़ार मे,बढ़ती चलो तुम बेखौफ़ के आना लौट के अंत मे तुम्हे मेरे ही पास है 
फासला अभी बढ़ा लो इतने की मिलने पर आँसुओ की मीठी सी फुहार हो यकीन खुद को भी ना हो तेरी नज़दीकियो का चाहे जितना भी तुम मेरे पास हो 
अँधेरा भी कर दो अब इतना की हर पल मुझे तेरे उजालो का इंतजार हो,बस उन्ही उजालो की हर पल मेरी आँखो मे चुभती सी प्यास हो 
आज करता भी हूँ आँखे मैं बंद कभी तो दिखता सिर्फ़ तेरा ही मकाम है 
खुलती है आँखे जब तब लगता यही है के छिपी तुम यही मेरे ही पास हो 
सपने करते है हक़ीक़त बयाँ ये कहता हूँ मैं आज सबको, 
बस करो खुद पर यकी इतना कि मंज़िलओ को भी लगे के तुम ही उसका मकाम हो 
रुकना ना कभी बस हार कर तुम कभी चाहे खड़ा सामने समुंद्र या कोई तूफान हो 
बढ़े चलो आगे बस इरादो मे लिए अपनी चाह को तुम के दिखे तुम्हे बस तुम्हारी मंज़िलो की छाँव हर पल 
बस आँखो मे सपने हर पल हज़ार रखना और हर सपने को अपनी मज़िलओ का इस्तेक्बार समझना 
मंज़िल आसमान नही आसमान की सी उँचाई है  
मंजिले कोई राह नही फिर भी कदमो मे नापनी तुम्हे इसकी लंबाई है 
तो बढ़ाओ कदम के सौ कदम और भी तेरे साथ बढ़ेंगे 
मुड़ के देखना राह मे कभी तो तेरे सपने भी खड़े तेरे पास दिखेंगे