Wednesday, November 30, 2011

तुम ही हो



तेरे जाने का डर कुछ सताता सा है
हर घड़ी ना जाने क्यो दिल घबराता सा है
तुझे मान लिया है जिंदगी कुछ यूँ
की तेरे जाना मौत सा भी नज़र आता है

हस्ती मेरी का वजूद तुम ही हो
दिल मे बैठी है सूरत जो वो सूरत भी तुम ही हो
हर लम्हा तन्हाइए मे चहकता है जो फासना वो फसाना भी तुम ही हो
दिल की गहराइयो मे बसा है जो तराना वो तराना भी तुम ही हो

हर लम्हा करता है दिल इंतजार जिसका वो इंतज़ार भी तुम ही हो
दिन की पहली किरण मे दिखती है जो सूरत वो सूरत भी तुम ही हो,
तारो से घिरे आसमान मे दिखती है जो हक़ीक़त वो हक़ीक़त भी तुम्ही हो

हर एक आहट पर होता है जिसका एहसास वो एहसास भी तुम ही हो
हर एक सूरत मे आँखे ढूड़ती है चेहरा जिसका जो वो चेहरा भी तुम ही हो
हर एक खिलखिलाहट मे छिपा है जो संगीत जिसका वो संगीत भी तुम ही हो

खून के हर एक कतरे मे छिपा है प्यार जितना वो प्यार भी तुम ही हो
किसी के करीब से गुजरने पर होता है एहसास जिसका वो एहसास भी तुम ही हो
दिन काट काट करता हूँ इंतज़ार जिसका वो वो वक़्त भी तुम ही हो
सुबह से रात तक और फिर आने वाली सुबह के आगाज़ तक मे तुम ही हो


तुम ही हो अकेलेपन मे और तुम ही हो संगीत की सरगम मे
तुम ही हो दिन के उजालो मे और तुम ही हो रात के अंधेरो मे
तुम ही हो फिzअओ मे और तुम ही हो आरज़ू मे
तुम ही हो हकीकत मे और ख्वाबो में भी तुम ही हो


तुम खुश हो मैं  भी खुश हूँ
आँसू गिरे आँखो से तेरी तो आँखे नम मेरी भी थी 
छुप कर  उन असीम सन्नाटो मे दिल रोया मेरा भी है
ज़िंदगी के सफ़र की हर एक मंज़िल मे नाम तेरा ही सजाया है
दुआ है रब से यही ,गर हो तुम तो मैं भी हूँ
और गर तुम नही तो मैं भी ना हूँ


1 comment:

Ankita said...

painful ...yet beautiful...